रामकोट,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): 30जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गए हैं। कस्बे से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विद्युत विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया है।
रामकोट विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के नेतृत्व में कर्मचारी लगातार बिजली के पोलों पर इंसुलेटिंग शीट लगा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी संभावित करंट या विद्युत दुर्घटना से श्रद्धालुओं को बचाया जा सके।
प्रतिवर्ष हजारों शिवभक्त नैमिषारण्य स्थित गोमती नदी से पवित्र जल लेकर इसी मार्ग से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ, शायनाथ मंदिर, जंगलीनाथ महादेव और बाबा अचूकनाथ धाम जैसे प्रमुख शिवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा रहा है ताकि भक्त बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
0 टिप्पणियाँ