#सीतापुर:हादसे के बाद ट्रैक्टर समेत फरार हुआ चालक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे पर रविवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर पप्पू शर्मा केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रेउसा निवासी पप्पू शेखर अस्पताल, नैपालापुर की एम्बुलेंस चलाकर मरीज लेने जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार चालक की तलाश में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ