#सीतापुर:मानपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा को दी भावभीनी विदाई.

मानपुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद सीतापुर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा किए गए तबादलों के क्रम में मानपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा का स्थानांतरण सदरपुर थानाध्यक्ष के पद पर किया गया है। स्थानांतरण के उपरांत मानपुर थाने में उनके सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कर्मियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि आशुतोष मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा अपराध नियंत्रण में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके व्यवहार, कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की सभी ने प्रशंसा की। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने उनके सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान इटदहा प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला,सचिन मिश्रा, छैल बिहारी शुक्ला, राजेश शुक्ला, कृष्ण गोपाल गुप्ता, दीपू शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति तथा समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ