सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर सोमवार सुबह तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्लाईवुड प्रोडक्ट फैक्ट्री की करीब 47 बीघा जमीन को राजस्व में निहित कर दिया और वहां सरकारी नोटिस बोर्ड लगा दिया। इस जमीन की कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जाता है कि एनएच-30 के किनारे बिजवार में स्थित यह फैक्ट्री करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी थी और इसका संचालन हेनरी थॉमसन करते थे। फैक्ट्री बंद होने के बाद लोग इस जमीन पर कब्जा कर रोजगार कर रहे थे, वहीं कानपुर का जफरुल्ला परिवार इस पर अपना स्वामित्व होने का दावा करता था। कोर्ट में छह महीने तक चली कानूनी दलीलों के बाद जिलाधिकारी न्यायालय ने इसे स्वामित्व विहीन संपत्ति मानकर सरकारी राजस्व में दर्ज करने का निर्णय लिया।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन, तहसीलदार अजीत जायसवाल और भारी पुलिस बल मौजूद था। एसडीएम डॉ. जनार्दन ने बताया कि प्रशासन ने जमीन पर सरकारी कब्जा ले लिया है और वहां काबिज लोगों को जल्द से जल्द जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ