#सीतापुर: शारदा नहर में छलांग लगाने का शक, जांच में जुटी पुलिस.

महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर में गुरुवार सुबह शारदा सहायक नहर के पुल पर एक युवती के छलांग लगाने की आशंका से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों को पुल के किनारे चप्पल और दुपट्टा पड़ा मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी और न ही नहर में उसके कूदने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब युवती की तलाश और पहचान के प्रयास कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ