रेउसा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):धेनुवा गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना उस समय हुई जब खेत में धान की रोपाई चल रही थी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए।
इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लवकुश, राजकिशोर और ज्ञानवती शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेउसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
पीड़ित पक्ष ने गांव के अमन, अतीक और शोएब सहित अन्य पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ