#सीतापुर:अपराधियों पर शिकंजा,सिधौली पुलिस ने दबोचा गैंगेस्टर वांछित.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना अटरिया क्षेत्र में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधौली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वपनिल पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार, निवासी शेखवापुर मजरा मरहमत नगर, थाना महमूदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना अटरिया में मु0अ0सं0 167/26 धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। स्वपनिल एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध लूट, चोरी और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के तहत सीतापुर के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ