महोली,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में तैनात लिपिक रवि शंकर गुप्ता को पुलिस ने एक पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लिपिक पर पिछले दो वर्षों से नौकरी से हटाने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने, डराने-धमकाने, नशे की हालत में फोन कॉल करने, अशील चैट और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप है।
पीड़िता पूर्व में नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग पद पर कार्यरत थी, जिसे 10 जून को विवाद के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद 27 जुलाई को उसने आरोपी लिपिक रवि शंकर गुप्ता (निवासी पिहानी, हरदोई) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। बुधवार को उपनिरीक्षक सुनील सिंह की टीम ने स्टेशन रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, नगर पंचायत कर्मचारियों ने इसे झूठा मामला बताकर एफआईआर रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था।
0 टिप्पणियाँ