सीतापुर(उत्तर प्रदेश): बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि व संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उप कृषि निदेशक ने सभी का स्वागत किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पिछली बैठक में आई समस्याओं के निस्तारण की स्थिति साझा की और खरीफ फसलों में लगने वाले कीट-रोगों व उनके नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को उर्वरक के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दी।
सीडीओ ने निर्देशित किया कि आगामी किसान दिवसों में सभी विभाग अपनी योजनाओं की अनिवार्य रूप से चर्चा करें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या शिकायतकर्ता और उप कृषि निदेशक कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक विद्युत विभाग से संबंधित थीं, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
0 टिप्पणियाँ