सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सीतापुर की नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी को उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें लखनऊ स्थित नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के प्रबंध मंडल में सदस्य मनोनीत किया गया है। नगर विकास अनुभाग-9 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।
इस उपलब्धि को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। अपनी नियुक्ति पर नेहा अवस्थी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दोहराया कि वे 'साथ आएं सीतापुर सजाएं' के संकल्प के साथ जनसेवा और नगर विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगी। इस नियुक्ति से न केवल स्थानीय निकाय की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन के समक्ष रखने में मदद मिलेगी, बल्कि राज्य स्तर पर सीतापुर की पहचान भी और मजबूत होगी। इस खबर से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है और उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है।
0 टिप्पणियाँ