मिश्रिख,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महर्षि दधीचि कुंड में सोमवार दोपहर हजारों मछलियां मृत पाई गईं। कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुंड की नियमित सफाई और जल संरक्षण की अनदेखी के चलते यह स्थिति बनी है।
लोगों का कहना है कि कुंड में लगी फिल्टर मशीनें लंबे समय से खराब हैं और ऑक्सीजन की कमी के कारण पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इससे पहले 9 और 10 जुलाई को भी बड़ी संख्या में मछलियां मरी थीं, तब प्रशासन ने चूना व पोटाश का छिड़काव कराया था लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मृत मछलियों को निकलवाने का काम शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी दीपक गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और एक-दो दिन के भीतर कुंड में नई फिल्टर मशीनें स्थापित कराई जाएंगी।
0 टिप्पणियाँ