#सीतापुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत, आरोपी फरार.

खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। थाना मछरेहटा क्षेत्र के अंतर्गत खैराबाद-मछरेहटा संपर्क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर के सहायक अध्यापक रमेश चंद्र गुप्ता की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मूल रूप से प्रतापगढ़ के मीरा भवन निवासी रमेश चंद्र गुप्ता स्कूल से पढ़ाकर खैराबाद स्थित अपने किराए के आवास लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी खैराबाद में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक जांच में बाइक अवनीश कुमार के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ