#सीतापुर:​शिक्षा विभाग में शोक की लहर, बीआरसी परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): पिसावां स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर के दिवंगत सहायक अध्यापक प्रमोद गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस शोक सभा में विकास खंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.
सभा के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. प्रमोद गौतम को एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मिलनसार शिक्षक के रूप में याद किया. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में ड्यूटी के दौरान प्रमोद गौतम की अचानक तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था. इसके बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को हापुड़ स्थित उनके पैतृक निवास ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. श्रद्धांजलि सभा में अश्वनी सिंह, राधेश्याम यादव, सुशील कुमार, अमरीश चौधरी, हिमांशु सिंह, आदित्य कुमार, संजय, पंकज अवस्थी, चंद्रभाल वर्मा, कौशल किशोर और जगदीश प्रसाद सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ