#सीतापुर: 'हनी मिशन' से संवरेगा युवाओं का भविष्य, शहद उत्पादन के लिए बांटे जाएंगे टूल-किट्स.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित 'हनी मिशन' उत्पाद विकास मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चय योजना के तहत अनुसूचित वर्ग के 20 बेरोजगार लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि शहद उत्पादन में रुचि रखने वाले 18 से 50 वर्ष की आयु के इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
चयनित लाभार्थियों को पांच दिवसीय गुणवत्ता परख प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी को मधुमक्खियों सहित पांच-पांच हनी बॉक्स और संबंधित टूल-किट्स का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बोर्ड की समिति द्वारा एक ही गांव, नजदीकी गांव या समूह के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंजीकृत आवेदन और सभी आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रतियां विकास भवन कार्यालय के कमरा नंबर 126 और 127 में 31 जुलाई 2026 तक जमा कराना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ