सीतापुर(उत्तर प्रदेश)जनपद में निजी एवं सहकारी उर्वरक केन्द्रों पर खाद की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। वर्तमान में 1,37,223 बोरी यूरिया, 51,740 बोरी डीएपी और 1,14,360 बोरी एनपीके उपलब्ध है।
रेउसा ब्लॉक के बिसवां तहसील अंतर्गत एक मामले में किसान की आईडी पर अधिक खाद दिखाकर कम मात्रा देने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने संबंधित खाद विक्रेता ‘मैसर्स जुआरी फार्म हब लिमिटेड’ का लाइसेंस निलंबित करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन द्वारा लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक जिले में 5,05,152 किसानों ने क्यूआर कोड के जरिए उर्वरक बुकिंग की है। किसानों की सुविधा के लिए 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल ऐप' की शुरुआत की गई है, जिससे घर बैठे खाद की उपलब्धता की जानकारी और बुकिंग की जा सकती है। ओटीपी न होने की स्थिति में चेहरे की पहचान से भी बुकिंग संभव है। किसी भी समस्या या अधिक वसूली की शिकायत के लिए किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के नंबर 8127235550पर संपर्क कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ