सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शहर के लिए बड़ी खबर है, सरायन नदी पर बनने वाले दो महत्वपूर्ण पुलों का शिलान्यास शनिवार दोपहर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कर मंत्री ने इन विकास कार्यों का श्रीगणेश किया।
परियोजनाओं पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि पक्का पुल और मछली मंडी पुल के नव-निर्माण से यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। इससे न केवल शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि मछली मंडी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि वर्ष 2027 तक यह परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। शिलान्यास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ