सिधौली,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सिधौली कोतवाली क्षेत्र के खेरवा तालाब में गुरुवार लगभग शाम पांच बजे मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में भ्रूण को उतराता देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना को बेहद संवेदनशील बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण तालाब तक कैसे पहुँचा। पुलिस के अनुसार, यदि किसी अवैध गतिविधि या अपराध की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
0 टिप्पणियाँ