सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने दिनांक 17-18 जुलाई की रात ग्राम गंगापुर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बृजमोहन उर्फ पगलू निवासी नरसोही और अवधेश निवासी गोरी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीली धातु के झाला, अंगूठी, गले की माला, सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, एक बटुआ और 4,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में पूर्व पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य आरक्षी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ