#सीतापुर:थाना समाधान दिवस: सिधौली तहसील के थाना रामपुर कलां में जिलाधिकारी सुनेंगे जनसमस्याएं.

#सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद के नागरिकों के लिए प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह समाधान दिवस सिधौली तहसील के अंतर्गत आने वाले थाना रामपुर कलां में प्रस्तावित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए यह व्यवस्था शासन द्वारा लागू की गई है। क्षेत्र के  नागरिक निर्धारित समय पर थाना रामपुर कलां पहुंचकर सीधे अपनी समस्याएं जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रख सकेंगे। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि फरियादियों को इधर-उधर न भटकना पड़े। प्रशासन ने क्षेत्र के सभी संबंधित नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ