सीतापुर(उत्तर प्रदेश): संदना थाना क्षेत्र में किसान कमल किशोर की मौत के 11 दिन बाद भी वन विभाग द्वारा बाघिन को पकड़े जाने के प्रयास जारी हैं. हालांकि, तमाम कॉम्बिंग अभियानों, थर्मल ड्रोन और ट्रैप कैमरों की निगरानी के बावजूद अभी तक बाघिन की सटीक लोकेशन या ताजा पगचिह्न नहीं मिल सके हैं.
अधिकारियों के अनुसार, बाघिन का मूवमेंट क्षेत्र बढ़कर करीब 10 किलोमीटर के दायरे तक पहुंच गया है. इसके चलते वन विभाग ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए रसूलवा सहित अन्य संभावित स्थानों पर नए पिंजरे स्थापित करने का निर्णय लिया है. इस बीच, क्षेत्र के कई गांवों में बाघिन की मौजूदगी को लेकर नागरिकों में चिंता और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा निगरानी और खोजबीन के उपाय लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ