#सीतापुर:रसूलवा गांव में दहशत,वन विभाग ने तेज किया सर्च ऑपरेशन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): संदना थाना क्षेत्र के रसूलवा गांव में बाघ के हमले से किसान कमल किशोर की दर्दनाक मौत के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुए इस हमले के बाद से वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है।
प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल के निर्देशन में एसडीओ बृजेश पांडेय और रेंजर सिकंदर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सघन गश्त कर रही है। बाघ को सुरक्षित पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास पिंजरे और छह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। हालांकि, अब तक बाघ का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है कि वे अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं और समूह में आवाजाही करें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जब तक बाघ पकड़ा नहीं जाता, तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ