#सीतापुर: 'मिशन शक्ति' के तहत रामपुर कलां में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 'मिशन शक्ति फेज-5' अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामपुर कलां की महिला सुरक्षा पुलिस टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन किया गया।
इस पाठशाला के माध्यम से पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आत्मरक्षा के जरूरी उपायों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग करना है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ