सीतापुर(उत्तर प्रदेश):संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में गुरुवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग जितेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह ने अपने घर के बरामदे में देसी तमंचे से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे तथा पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व फॉरेसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ