जिलाधिकारी ने परखी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बुधवार को विकास खंड कसमण्डा के प्राथमिक विद्यालय, कमलापुर का औचक निरीक्षण किया। एचआरपी रजिस्टर तथा विभागीय अभिलेखों में त्रुटियां मिलने के साथ ही एएए मीटिंग से जुड़ा कोई भी अभिलेख मौके पर नहीं मिला इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने और अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
वीएचएसएनडी सत्र और आईसी बॉक्स की गहन पड़ताल
निरीक्षण की शुरुआत में जिलाधिकारी सीधे आंगनवाड़ी कक्ष पहुंचे, जहां ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र संचालित हो रहा था। डीएम ने एएनएम से सत्र की पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए आइस बॉक्स और वैक्सीनेशन किट का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान सत्र में उपस्थित गर्भवती महिलाओं से वार्ता कर टीकाकरण संबंधी जानकारियां ली गईं। जांच के दौरान एचआरपी रजिस्टर में त्रुटियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
एएए मीटिंग के अभिलेख गायब, एएनएम पर कार्यवाही
निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी खामी यह सामने आई कि एएए मीटिंग से संबंधित कोई भी अभिलेख या सूची मौके पर उपलब्ध नहीं थी। अभिलेख और सूची न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने संबंधित एएनएम के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
 मिड-डे-मिल की गुणवत्ता को परखा
अभिलेखीय और स्वास्थ्य सत्रों की गहन जांच के पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कमलापुर पहुंचकर बच्चों के लिए तैयार होने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ