सीतापुर(उत्तर प्रदेश): खैराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित 'माँ गौरी स्वीट्स' होटल में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
होटल मालिक राम प्रसाद ने बताया कि आग से फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन और 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास की अन्य दुकानें और भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ