सीतापुर:(उत्तर प्रदेश):महमूदाबाद सर्किल में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव को उनकी उत्कृष्ट विवेचनाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'उत्कृष्ट विवेचक पदक' से सम्मानित किया गया है. पुलिस अधीक्षक सीतापुर, अंकुर अग्रवाल ने एक सादे समारोह में उन्हें यह पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की.
यह सम्मान उन्हें एक अंधे कत्ल का सटीक पर्दाफाश करने के लिए मिला है. एसटीएफ में तैनाती के दौरान उन्होंने सर्विलांस आधारित अंधे केस का कम समय में सटीक व वैज्ञानिक तरीके से अनावरण किया था और अकाट्य साक्ष्य जुटाए थे.
यह घटना 30 अगस्त 2023 की है, जब सावन मेला ड्यूटी के लिए अयोध्या आ रही एक महिला मुख्य आरक्षी पर ट्रेन में अज्ञात बदमाशों ने बर्बर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था तथा नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए थे. इस जटिल मामले में उनके उत्कृष्ट विवेचनात्मक कौशल की उच्च स्तर पर सराहना की गई है.
0 टिप्पणियाँ