#सीतापुर:थाना समाधान दिवस,बिसवां तहसील के सकरन में जनता की समस्याएं सुनेंगे जिलाधिकारी.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।जनपद के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह समाधान दिवस तहसील बिसवां के थाना सकरन में आयोजित होगा। इस दौरान जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुनेंगे और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर अपनी बात रखें। 'आपकी समस्या, हमारी प्राथमिकता' के ध्येय के साथ जिला प्रशासन जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ