सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में हो रही लगातार भारी बारिश और अतिवृष्टि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आदेश जारी कर जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित कर दिया है।
यह अवकाश नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए लागू रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन के उपरांत जारी किया गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में निर्देश दिए हैं कि छात्रों के लिए भले ही अवकाश रहेगा, लेकिन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नियमानुसार विद्यालय में उपस्थित रहना होगा और विभागीय कार्यों का निर्वहन करना होगा। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ