#सीतापुर:निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामा.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंकरगंज स्थित सीता हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक छोटे लाल भार्गव की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
ग्राम कोटरा निवासी मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके पति को पीलिया था, जिन्हें यहां भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और समय पर रेफर न करने के कारण मरीज की जान गई।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल राम माधव सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ