#सीतापुर:मछरेहटा में दर्दनाक हादसा: ट्रक में उलझे तार से खंभे टूटे, युवती की मौत.

मछरेहटा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित ट्रक में बिजली के तार उलझ गए, जिससे कई बिजली के खंभे भरभराकर गिर गए। इस हादसे की चपेट में आने से नई बस्ती निवासी  सूबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां सरोजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां सूबी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मां सरोजनी का उपचार जारी है।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ