कमलापुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया महिला का आरोप है कि उसने 13 दिन पूर्व अजय नामक व्यक्ति के साथ रहने और विवाह की इच्छा जताते हुए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की。
इस घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए。 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत और बातचीत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता प्राप्त की。
इस मामले पर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी。 फिलहाल महिला सुरक्षित है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है。
0 टिप्पणियाँ