सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में कोतवाली देहात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मिर्देहीटोला निवासी लवी उर्फ शाहनवाज को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। लवी पर जनपद सीतापुर और लखनऊ के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर धाराओं में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह, उप निरीक्षक रामवृक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ