#सीतापुर: महमूदाबाद में हॉस्टल संचालक का शव बरामद, पुलिस जाँच में जुटी.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक हॉस्टल संचालक का शव झाड़ियों में पाया गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज शुक्ला के रूप में हुई है, जो पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास बॉयज हॉस्टल का संचालन करते थे।
घटनाक्रम के अनुसार, मनोज शुक्ला शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से हॉस्टल के लिए निकले थे। देर रात तक घर न पहुँचने और संपर्क न हो पाने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, जिसके बाद रात लगभग 2:30 बजे उनका शव बरामद हुआ। शव के पास ही उनकी बुलेट बाइक भी मिली है। परिजनों ने सिर पर चोट के निशान का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्र किए। महमूदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जाँच के निष्कर्षों की प्रतीक्षा कर रही है वैधानिक कार्यवाही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ