#सीतापुर में खाद की प्रचुर उपलब्धता का दावा, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित और कई को नोटिस.


सीतापुरउत्तर प्रदेश):सीतापुर जिले में किसानों के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कालाबाजारी और गड़बड़ियों की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर नियमों की अनदेखी करने वाली खाद की दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की है, जिससे विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
जिले में खाद का भारी स्टॉक मौजूद
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, सीतापुर के किसानों को सुगमता से खाद मुहैया कराने के लिए पर्याप्त भंडारण किया गया है। वर्तमान में जिले के 1135 उर्वरक केंद्रों पर 115,800 बोरी यूरिया, 701 प्रतिष्ठानों पर 46,180 बोरी डीएपी, और 834 दुकानों पर 113,580 बोरी एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को निर्धारित दरों पर ही खाद बेची जा रही है।
अधिकारियों का औचक निरीक्षण और कार्रवाई
तय दरों पर खाद की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी लगातार मैदानी दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में सिधौली तहसील के अंतर्गत आने वाले कई उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अभिलेख अद्यतन न मिलने पर श्याम सुंदर इंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
लाइसेंस रद और सख्त प्रशासनिक चेतावनी
अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं। निरीक्षण आख्या के आधार पर मैसर्स मुरारका ब्रदर्स जेल रोड, सीतापुर और मैसर्स आनंद कृषि सेवा केंद्र मुसौली के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा मैसर्स अग्निहोत्रा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी सिधौली को भी नोटिस दिया गया है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल ऐप' या नजदीकी जनसुविधा केंद्र ₹15 शुल्क देकर के माध्यम से खाद की बुकिंग करें। किसी भी समस्या या अधिक वसूली की शिकायत के लिए किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के नंबर 8127235550, 8127999671और सहकारिता विभाग के नंबर 9956861979, 9648111311 पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ