मछरेहटा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए एक महिला का गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल मोबाइल स्वामिनी के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आवेदिका के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
मुसौली मजरा बड़रवा निवासी सत्यवती पत्नी राजकुमार का सैमसंग गैलेक्सी A03 फोन कहीं गुम हो गया था। परेशान हाल आवेदिका ने थाने पहुंचकर मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस सेल की तकनीकी मदद से पुलिस टीम ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसे ढूंढ निकाला। आज स्थानीय थाने पर मोबाइल स्वामिनी सत्यवती को उनका फोन सुरक्षित सौंप दिया गया। कीमती मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने मछरेहटा पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की है।
0 टिप्पणियाँ