#सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग की पहल, खेल प्रतियोगिताओं के जरिए तराशी जा रही हैं ग्रामीण प्रतिभाएं.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित बालिकाओं की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन स्थानीय मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं ने कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स, जूडो और कराटे जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष, सीतापुर और नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सीतापुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर डॉ. गोरखनाथ पटेल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समग्र शिक्षा के समस्त जिला समन्वयक, जिला व्यायाम शिक्षक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रतियोगिता के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले समस्त विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में सभी को सूक्ष्म जलपान वितरित कर खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। बालिकाओं की इस खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ