#सीतापुर: खोए हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, पुलिस को धन्यवाद.

सकरन,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सकरन थाना क्षेत्र में पुलिस ने तकनीकी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने थाना परिसर में सभी पीड़ितों को उनके फोन सुपुर्द किए। बरामद किए गए मोबाइल सुनील कुमार, प्रदीप कुमार और मनीकांत के थे।
पीड़ितों ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत सीईआईआर पोर्टल और थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने पोर्टल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर फोन ढूंढ निकाले। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह पोर्टल आमजन के लिए बेहद प्रभावी है। मोबाइल खोने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने अपील की है कि आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें और अनजान लोगों से सस्ते फोन न खरीदें। फोन पाकर मालिकों ने पुलिस का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ