#सीतापुर:शारदा नहर में कूदी युवती का मामला, पुलिस ने शव बरामद किया.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर पुल के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवती मोहिनी यादव ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। घटना के समय युवती ने अपनी चप्पल और दुपट्टा किनारे रख दिया था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से करीब 36 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार शाम को युवती का शव नूरपुर पुल से लगभग छह किलोमीटर दूर पैंतेपुर पुल के पास नहर से बरामद किया गया।शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ