सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत खजुरिया आवासीय गांव में शुक्रवार दोपहर आवारा कुत्ते के हमले में एक 52 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे खजुरिया आवासीय गांव निवासी अयोध्या कुमारी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों में काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और डंडों की मदद से कुत्ते को खदेड़कर उन्हें बचाया।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है और पूर्व में भी कई लोग इनका शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ