सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद के थाना बिसवां पुलिस ने लूट की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 20 जुलाई 2026 को सिधौली रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने एक लूट की घटना हुई थी। इस मामले में थाना बिसवां में मुकदमा दर्ज किया गया था।बिसवां पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खम्भापुरवा रोड से दो वांछित अभियुक्तों नूर आलम निवासी पटेलनगर, बिसवां और पौरूष यादव निवासी झज्झर, बिसवां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 1500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर चालान कर दिया गया है। इस सराहनीय खुलासे में प्रभारी निरीक्षक रामराघव सिंह और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।
0 टिप्पणियाँ