सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड रामपुर मथुरा की सेमरी पेयजल योजना का जलार्पण किया। 'जल जीवन मिशन' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर ग्रामीण घर तक शुद्ध और नियमित पेयजल पहुँचाना है, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
इस योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस और शिरोपरि जलाशय का निर्माण कार्य पूरा कर 520 घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह चौहान ने सोलर सिस्टम, स्काडा ऑटोमेशन और फायर हाइडेंट जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंत्री ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। घर-घर शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा।
0 टिप्पणियाँ