#सीतापुर: बैंक ऑफ इंडिया ने बांटे करोड़ों के ऋण, स्वरोजगार को मिली नई राह.

खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर खैराबाद स्थित नैमिष रिसॉर्ट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने शिरकत की। इस दौरान बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।
समारोह में एनआरएलएम  के 81 स्वयं सहायता समूहों को सीएलएफ ऋण के रूप में 2.2 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, पीएमएफएमई  योजना के तहत 92.25 लाख रुपये और अन्य 44 लाभार्थियों को 3.36 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऋण वितरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार डॉ. सुशांत सिंह, जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत कुमार सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार समेत बैंक के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ