सीतापुर(उत्तर प्रदेश):मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का शुक्रवार को विकास खंड गोंदलामऊ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोनीघाट से हुई, जहाँ प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक सिंह ने अपने साथियों के साथ सांसद का अभिनंदन किया।
इसके बाद गोपालपुर भट्ठा में मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, उपाध्यक्ष अभिनव सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संदना स्थित शिव शक्ति मैरिज लॉन में मंडल अध्यक्ष सीटू अवस्थी और शशांक पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इसके उपरांत जरिगवां में राजेंद्र पाल सिंह और कल्ली चौराहे पर मंडल अध्यक्ष अतुल गौतम ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ