#सीतापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थानों की पुलिस ने 16 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए कुल 16 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, थाना संदना पुलिस ने 1 वारंटी, जबकि थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 8 वारंटियों को दबोचा है। वहीं, थाना रामकोट पुलिस ने 1 वांछित और 1 वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना मिश्रिख पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं से जुड़े 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त, थाना महोली पुलिस ने बीते दिनों ग्राम उरदौली में हुई फायरिंग की घटना में संलिप्त 1 वांछित अभियुक्त मनोज मिश्रा को घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी मनोज पर पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उधर, थाना महमूदाबाद पुलिस ने भी विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ