#सीतापुर:सकरन में ग्राम सुरक्षा समितियों की बैठक, रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सकरन थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सुरक्षा समितियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए ग्राम प्रहरियों को पूरी तरह अलर्ट रहने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सुमरावां और कल्ली समेत अन्य गांवों में हुई चोरियों के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय गांवों में गश्त तेज की जाए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या 112 नंबर पर दी जाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि समितियां पुलिस की आंख और कान हैं, और जनता के सहयोग से ही अपराध पर रोक संभव है। बैठक में आशीष दीक्षित, सुनील, अनिल, अजय और श्रीकृष्ण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ