#सीतापुर:बिसवां में साहित्य सृजन संस्थान ने बांटी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, खिले मेधावी बच्चों के चेहरे.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शैक्षिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अखिल भारतीय संस्था 'साहित्य सृजन संस्थान' की ओर से बिसवां के तहसील रोड स्थित सृजन पुस्तकालय में जरूरतमंद व मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल किट वितरित की गई। संस्था की इस सार्थक पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई।
कार्यक्रम के दौरान युवा कलमकार रजनीकांत दीक्षित ने अपने माता-पिता स्व. राम प्रसाद दीक्षित व स्व. शांति देवी की पुण्यस्मृति में सेठ जयदयाल इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र आमिर और दीपक नाग को उनके पाठ्यक्रम की पुस्तकें, स्टेशनरी और स्कूल बैग भेंट किए। इसके अलावा कुछ अन्य जरूरतमंद बच्चों की स्कूल किट उनके संबंधित विद्यालयों में भिजवाई गई।
संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष, जाने-माने साहित्यकार संदीप मिश्र सरस ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभावान और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये मेधावी छात्र अपनी मेहनत के बल पर भविष्य में बिसवां का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी मोहित जायसवाल, जनपद साहित्य सभा के महामंत्री व शिक्षाविद वृंदारकनाथ मिश्र, गंगा स्वरूप मिश्र, श्री राम चंपा देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वरिष्ठ आचार्य विनय दीक्षित, पवन शुक्ल और एसजेडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मकसूद अली सहित कई गणमान्य लोग व छात्र-छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे। सृजन पुस्तकालय में साहित्यिक, ऐतिहासिक, दार्शनिक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी ढेरों पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनका लाभ शोध छात्र भी उठाते हैं। पुस्तकालय में बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग, मोटिवेशनल क्लासेज और एडमिशन में आर्थिक मदद के साथ-साथ अब कंप्यूटर प्रशिक्षण की भी विशेष व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ