#सीतापुर: टॉवर पर चढ़ने के मामले में पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, जांच जारी

पिसावां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव में शनिवार सुबह एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 24 वर्षीय अनुज पुत्र हरद्वारी करीब 130 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
युवक ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह थाने गया था, जहां उसकी बात नहीं सुनी गई और एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। इसके अलावा उसने गांव के प्रधान पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक लखनऊ में कुल्फी बेचने का काम करता है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने के आरोपों की जांच की जा रही है, फिलहाल शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ