सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शहर कोतवाली इलाके के मन्नी चौराहे के समीप शनिवार दोपहर नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। श्यामनाथ मंदिर जाने वाले कांवड़ मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। ईओ सीमा सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से सड़क तक बने अवैध चबूतरे और निर्माण हटाए गए।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण से मार्ग संकरा हो गया था, जिससे सावन में कांवड़ियों और आमजन को परेशानी हो रही थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही, लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है।
0 टिप्पणियाँ