अटरिया,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)नपद सीतापुर के थाना अटरिया क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को टिकौली क्रासिंग गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना अटरिया पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद, मनोज, हिमांशु रावत उर्फ पंकज और अविकाश कुमार उर्फ शिवा के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम गढ़ी गोधना, थाना अटरिया के निवासी हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और तीन डंडे भी बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना अटरिया में मामला पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ