सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सीतापुर जिले में आधुनिक खेती की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकास खंड सिधौली के अंतर्गत कृषक सीमा सिंह के प्रक्षेत्र पर पहुंचकर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत स्थापित पॉली हाउस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां हो रहे जरबेरा पुष्प उत्पादन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत किसानों को 500 से 4000 वर्गमीटर तक पॉली हाउस लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस संरक्षित खेती के जरिए किसान कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों और फूलों की बम्पर पैदावार कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने इस आधुनिक कृषि मॉडल की सराहना करते हुए अधिकारियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
0 टिप्पणियाँ